Thursday, February 28, 2013

God's Own Country ... INDEED

एक बार एक विदेशी था ज ईश्वर पे बिलकुल भी भरोसा नहीं करता था
किसी ने उसे कहा जाओ भारत जाओ वह ऐसा देश है जहाँ जाने से तुम्हे ईश्वर पे भरोसा हो जाएगा
वहाँ इतने ज्ञानी लोग संत महात्मा है वो अपनी बातो से तुम्हे भरोसा दिला देंगे के ईश्वर होते है
तो उन साहब ने सोचा चलो ये भी आजमा लेते है का पता भारत जाने पर भगवन मिल ही जाए
तो वो आया भारत और कुछ महीनो रहा हर तीर्थ गया हर छोटे बड़े महात्मा फ़कीर मौलवी सबसे मिला
फिर अपने देश वापस गया
एअरपोर्ट पे उतारते ही उसके मित्र ने पुछा क्यूँ हुआ भगवान के अस्तित्व पे भरोसा ?

उस व्यक्ति ने अपने भारतीय मित्र को कहा हां अब पूरा भरोसा हो गया ईश्वर और उनके चमत्कार पर
अब से हर इतवार चर्च जाऊंगा
भारतीय मित्र का सीना चौड़ा हो गया ज काम विदेश में बड़े बड़े लोग नहीं कर सके वो भारत की एक यात्रा ने कर दिया . पर एक सवाल भी उठा मन में कैसे हुआ होगा ये परिवर्तन ?
उत्सुकतावश उसने पुछा तुम वहाँ किस से मिले कहाँ गए क्या देखा जिसने तुम्हे बताया की ईश्वर है ?

उस विदेशी ने कहा - मैं बहुत जगह घूमा बहुत से लोगों से मिला और देखा के एक देश जिसमे लोग अपने ही देश का बुरा चाहते है नेता देश की भलाई से ज्यादा अहमियत अपने वोट बैंक और बैंक बलेंस को देते है
जहाँ लोग हर बात पर शोर मचाते है  विरोध प्रकट करने को अपने ही उपयोग में आने वाली सार्वजानिक संपत्ति को नुक्सान पहुचाते है
कही धर्म कही नाम कहीं जाती के नाम से एक दूसरे से लड़ते है
जहाँ के नेता जन प्रतिनीधि देश के दुश्मनों को सम्मान से बुलाते है
हजारों मासूमो के खून से भी जहाँ किसी के कानो जूं तक नहीं रेंगती
खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है फिर भी भ्रष्टाचार विरोधी भीड़ में खड़े नज़र आते है
जहा समस्याएँ रोष क्रांति बस स्टेटस मसेज से बढ़कर कुछ नहीं
जहाँ के युवा भूल गए है अपने अतीत को और भाग रहे है उनके जैसा बनने को जिनकी संस्कृति रीति नीति ही अलग है
हर कोई अपनी असली पहचान खोकर एक भद्दी हास्यास्पद नक़ल बनकर गर्व महसूस करता है

इतना सब होने के बाद भी वो देश चल रहा है इस से बड़ा चमत्कार मैंने आज तक नहीं देखा
और इतना बड़ा चमत्कार ईश्वर ही कर सकता है
इसलिए अब मैं मानता हू ईश्वर है


अब क्या ये भी लिखू के उस विदेशी के भारतीय मित्र को क्या महसूस हुआ ?

वैसे उसने कुछ कहा नहीं पर मुझे लगता है की उस भारतीय मित्र को भी कुछ महसूस नहीं हुआ होगा
जैसे हमें कुछ भी महसूस नहीं होता अपने आस पास की चोटी बड़ी गलत बातों को देखकर

इसी के साथ जय जय

-दुसरा मलंग

Saturday, February 23, 2013

Idiot Individual Speaks- What is Pure


खालिस क्या है जो शत प्रतिशत शुद्ध है बिना किसी मिलावट के
क्या वो प्रेम है क्या वो सच्चाई है क्या वो दोस्ती है क्या वो मान है
नहीं इनमे से कोई भी नहीं
क्या ऐसा प्रेम है जिसमे कोई और विचार ना आया हो कभी
क्या ऐसी सच्चाई है कोई जिसे कभी बनाया संवारा ना हो
क्या कोई मान है ऐसा जो हमेशा नि स्वार्थ भाव से दिया हो
कितना भी कोशिश कर ले ये सब कभी शत प्रतिशत शुद्ध खालिस नहीं होते
रत्ती भर ही सही पर मिलावट होती ही है इन सब में भी

तो फिर खालिस क्या है
सुनने में शायद अजीब लगे पर
नफरत इर्ष्या लालच प्रतिशोध अपमान ये सबसे शुद्ध है
प्रेम में कुछ कर गुजरने को हम एक बार हिचकिचा जाये पर नफरत प्रतिशोध के लिए एक क्षण सोचे बिना भी हम कुछ भी करने को तैयार हो जाते है
सच में मिलावट हो सकती है पर झूठ तो खालिस ही होता है
प्रेम शत प्रतिशत हो ना हो वासना हमेशा शुद्ध होती है उसमे प्रेम की मिलावट कभी नहीं होती
दोस्ती में बराबरी की या द्वेष की मिलावट हो सकती है पर दुश्मनी में नहीं

कितने आश्चर्य की बात है न की हर बुरी बात खालिस होती है और हर अच्छी बात में मिलावट
इसे ही तो कहते है इंसानी फितरत
-दुसरा मलंग

Thursday, February 21, 2013

Idiot Individual speaks


Idiot Individual again....

some time I think are we really literate or have a small amount of common sense
everyday when I log in on Facebook I saw countless Stupid ILLITERATE people
i feel bad when many friends of mine fell into that category.
How?
its very simple every day i see some pictures of God /some fake photo shopped image of cancer patient /picture of a kid who look more like a skeleton or a random pic from some horror movie
and what the say in caption
HIT LIKE and see magic
or
HIT LIKE if you really care for this poor fellow
HIT LIKE and FB donate 10 cent
HIT LIKE = 10/100/1000 salute/ respect
if you don't hit Like you don't respect
or
HIT LIKE and comment 88 and see what happen next
you Idiots don't you know nothing going to happen
no one going to donate anything
or Liking picture of some god will not make your already screwed up life better
and you are so dumb you believe if you HIT LIKE and comment any random number the Static jpg image come to life

are you so dumb who believe in all these crap?

if you don't trust check few pics like the one i mentioned above and see the number of Likes and Comments

-dusra malang

Sunday, February 17, 2013

फितरत

चलो एक दौड लगाते है 
हैं दिलों के बीच जो 
फासले उनको मिटाते है 
दोनों ने लगाईं दौड दूरियां 
मिटाने को हर दुरी 
कुनबा खुश हुआ पूरा
के होगी अब उनकी ख्वाहिश पूरी
दौड भी लगाईं दुरी भी मिटाई
गले भी लगाया यारों को
दिल के पास हुआ कुछ गर्म सा अहसास
लगा ये होगा यारों का प्यार खास
पर पल में ही हो गया लाल हर मंज़र
कमबख्त बदले नहीं यार और
फिर मार दिया खंजर

-दुसरा मलंग 

Tuesday, January 15, 2013

Idiot Individual Speak Again..

Emotional Manipulation ..          


                                                                                           


...


When we don't have courage to speak truth to our loved one we manipulate them 
but in deep inside the heart We think what if The truth comes out ?
so they manipulate more and more and make things complicated 

and personally i don't think if base of a relationship or a friendship is manipulation then it will not last long
sooner or later we are going to know trut
h and realize sometime decision taken in a hurry is not at all good decision.
another thing we are not buying a mobile or washing machine or a vehicle so we have to use or get a test drive to find is it the best
True relationships never get confused for if i settle for this person what if i got a better option later .
The most important thing for a relation no matter it is between friends or between brother and sister or with the one you love is TRUST
 




and these day reason behind most of the broken families and broken Relationship
we don't earn trust of other
We don't have courage to tell everything on first place instead we tell only things which are going to be good in our relation
this is good for short term but in long term as the other one know you were not true with them they hurt badly.

And the funny thing we never accept we hide anything
if they ask Why you hide all this from me?
We have a universal answer I am going to tell everything once everything settle down you know I am very tensed these days.

And it starts a whole new round of Manipulations and Blame games.


SOCIETY YOU'RE CRAZY BREED INDEED